प्रेमनी के पेट में मिला अनाज नहीं हुई भूख से मौत

Updated at : 04 Dec 2017 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमनी के पेट में मिला अनाज नहीं हुई भूख से मौत

गढ़वा: डंडा प्रखंड के कोरटा गांव निवासी प्रेमनी कुंवर (65 साल) की मौत भूख से नहीं हुई है़ बल्कि उसकी मौत का कारण बीमारी थी़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रेमनी कुंवर के पेट में अन्न का दाना पाया गया है़ गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो […]

विज्ञापन
गढ़वा: डंडा प्रखंड के कोरटा गांव निवासी प्रेमनी कुंवर (65 साल) की मौत भूख से नहीं हुई है़ बल्कि उसकी मौत का कारण बीमारी थी़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रेमनी कुंवर के पेट में अन्न का दाना पाया गया है़ गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रेमनी कुंवर की मौत भूख या भूख जनित बीमारी से नहीं हुई है़.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रेमनी की मौत हुई थी़ वह अकेले रहती थी़ उसके बेटे उत्तम महतो एवं डंडा प्रमुख वीरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया था कि प्रेमनी की मौत भूख से हुई है़ उसके घर में आठ दिनों से अनाज का एक दाना भी नहीं था़ ग्रामीणों के इस दावे के बाद प्रेमनी के शव को गढ़वा लाकर अंत्यपरीक्षण कराया गया था़.

रविवार को जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुये जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार ने प्रभात खबर में छपी इस खबर पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह साबित करती है कि मौत भूख से नहीं हुआ है़ बल्कि तबीयत खराब होने से हुई है़ उन्होंने कहा कि नवंबर माह का अनाज लेने वह अपने बेटे के साथ गयी हुई थी़ इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी और वह अपने बेटे से यह कह कर कि वह बीमार है, घर चली आयी थी़ उन्होंने कहा कि अक्तूबर तक मृतका को पीडीएस से अनाज मिला हुआ था़ इधर इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी ने बिना अनाज दिये कार्ड में इंट्री करने को लेकर कोरटा के डीलर को निलंबित कर दिया है़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि डीलर पर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola