गरीबी नहीं , गरीबों को मिटाना चाहती है सरकार

गढ़वा: राज्य सरकार ने राज्य से गरीबी नहीं गरीबों को ही समाप्त करना चाहती है, प्रदेश में अफसरशाही हावी है गरीबों को उनका हक व अधिकार उन्हें नहीं मिल रहा है़ उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को रंका प्रखंड के सेमराखांड गांव में आदिम जनजाति महिला […]
साथ ही उनके बच्चों को आगे की पढ़ाई करने को कहा़ इसके पश्चात श्री ठाकुर गांव के लक्ष्मण सिंह के घर पहुंचे जहां पिछले दिनों लक्ष्मण सिंह की मौत हो गयी थी़ उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक की पत्नी को आर्थिक सहयोग किया़ श्री ठाकुर रंका प्रखंड के शेराशाम सहित अन्य गांव भी गये जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने और लोगों की मदद करने को कहा़ इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष नसीम अख्तर,युवा जिलाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, तनवीर आलम, आशीष कुमार गुप्ता, अहमद, सिंकु सिंह, कार्तिक पांडेय, दिलदार, जनार्दन सिंह, बटेश्वर सिंह, द्वारिका, अंबिका सोनी, योगेंद्र यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




