बरसात में ही गिरने लगता है अस्पताल का प्लास्टर, जान जोखिम में डाल रहते हैं मरीज

मझिआंव: मझिआंव का रेफरल अस्पताल पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी बरसात आते ही बीमार हो गया है़ अस्पताल के बाहरी हिस्से में प्रति वर्ष डेंटिंग पेंटिंग होने से बाहर से तो ठीक दिखता है, लेकिन बारिश शुरू होते ही इसकी पोल खुलने लगती है़ अस्पताल के अंदर सभी कमरों में छत का […]
पिछले दिनों ओपीडी में मरीज देख रहे चिकित्सक व मरीज के बगल में छत का प्लास्टर टूट कर गिरा, जिससे वे बाल-बाल बच गये़ साथ ही छत से पानी टपकने के कारण मरीजों का इलाज अन्य कमरे में किया गया़ इसी तरह अॉपरेशन रूम, दवा खाना रूम, ओपीडी व महिला वार्ड के बाहर बरामदा तथा वैक्सीन रूम सहित लगभग अस्पताल के सभी कमरों के छत से पानी टपक रहा है़ साथ ही छत का प्लास्टर उखड़ उखड़ कर गिर रहा है़ बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल के साथ का बना पशु चिकित्सा शेड पांच वर्ष पूर्व ही जमींदोज हो चुका है.
उन्होंने कहा कि यह पदाधिकारियों पर निर्भर है कि अस्पताल का मरम्मत होगा या नया निर्माण होगा़ वर्तमान में हम लोग जान जोखिम में डालकर काम करने पर विवश है़ छत से पानी टपकने व छत के प्लास्टर गिरते रहने के कारण किसी तरह से प्लास्टिक ओढ़ा कर वैक्सीन अन्य सामान व कंप्यूटर को बचा रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




