सीतारामडेरा से आज निकलेगी भव्य सरहुल शोभायात्रा

Updated at : 10 Apr 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
सीतारामडेरा से आज निकलेगी भव्य सरहुल शोभायात्रा

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जमशेदपुर में गुरूवार को भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाला जायेगा. पर्व को देखते हुए आदिवासी बहुल इलाकों को सरना झंडा व तोरण द्वार से पाट दिया गया है. श्रद्धालु शोभायात्रा में मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य व गाते हुए उत्सव का आनंद उठायेंगे.

विज्ञापन

सरना स्थलों में सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं का शुरू हो जायेगा जुटान

जमशेदपुर. पुराना सीताराडेरा से गुरुवार को भव्य शोभायात्रा दोपहर तीन बजे निकलेगी. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति ने इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है. सरहुल शोभायात्रा पुराना सीताराडेरा स्थित आदिवासी उरांव समाज प्रांगण से मुख्य लाइसेंसधारी गंगाराम तिर्की के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालेगी. सुबह शहर आदिवासी समाज के विभिन्न सरना स्थलों पर चाला आयो की पूजा-अर्चना होगी. सभी सरना स्थलों पर सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू जायेगा. श्रद्धालु इष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आदिवासी समाज के उत्थान व प्रकृति को हमेशा हरा-भरा बनाये रखने का आशीष मांगेंगे.

यहां से गुजरेगी सरहुल शोभायात्रा

सरहुल शोभायात्रा पुराना सीतारामडेरा से शुरू होकर लाको बोदरा चौक, सीतारामडेरा थाना, एग्रिको लाइट सिग्नल चौक, भालुबासा, कुम्हार पाड़ा, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत सिनेमा रोड, कालीमाटी रोड, टुइलाडूंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी होते हुए पुनः सीतारामडेरा आदिवासी उरांव समाज भवन प्रांगण पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो जायेगी.

कहां, किसकी अगुवाई में होगी पूजा-अर्चना

गुरुवार को शहर के विभिन्न सरना स्थलों पर सरहुल पूजा होगी. इसमें सीतारामडेरा में बुधु भूमिज, बिरसानगर में महावीर कुजुर, बागबेड़ा में बुधराम टोप्पो, उलीडीह में गोपाल टोपनो, शंकोसाई में लक्ष्मण मिंज व लक्ष्मीनगर में अनादि उरांव के नेतृत्व में चाला आयो की पूजा-अर्चना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola