साइकिल पुलिया से नीचे गिरी, पिता-पुत्री घायल

डुमरिया : डुमरिया की बांकीशोल पंचायत के ढीबुडीह गांव के गोवर्धन मुर्मू (55) और उनकी बेटी माती मुर्मू (6) सोमवार को साइकिल से कोड़ाशोल पुलिया के नीचे गिर गये. इससे गोबर्धन मुर्मू जख्मी हो गये. उनके सिर में चोट लगी है. माती मुर्मू बेहोश है. दोनों का इलाज सीएचसी में हुआ. डॉ साइबा सोरेन ने […]
डुमरिया : डुमरिया की बांकीशोल पंचायत के ढीबुडीह गांव के गोवर्धन मुर्मू (55) और उनकी बेटी माती मुर्मू (6) सोमवार को साइकिल से कोड़ाशोल पुलिया के नीचे गिर गये. इससे गोबर्धन मुर्मू जख्मी हो गये. उनके सिर में चोट लगी है. माती मुर्मू बेहोश है. दोनों का इलाज सीएचसी में हुआ. डॉ साइबा सोरेन ने दोनों का इलाज किया.
दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. इस संबंध में महेश मांडी ने बताया कि गोबर्धन अपनी बेटी के साथ साइकिल पर कुइलीसुता श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे थे. मुसाबनी के कोड़ाशोल पुलिया के पास साइकिल समेत दोनों पिता-पुत्री गिर पड़े. उन्होंने दोनों को सीएचसी पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




