जेटेट में फेल होने के अंदेशे पर शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगायी

Updated at : 10 Dec 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
जेटेट में फेल होने के अंदेशे पर शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगायी

चक्रधरपुर. जेटेट की आंसर शीट गुरुवार को जारी की गयी, जिसमें कम नंबर आने के अंदेशा मात्र से ही पुरानी बस्ती निवासी एक शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी रामकृष्ण मंडल की पत्नी सुष्मिता मंडल ने 20 नवंबर को जेटेट में शामिल हुई थी. जेटेट […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर. जेटेट की आंसर शीट गुरुवार को जारी की गयी, जिसमें कम नंबर आने के अंदेशा मात्र से ही पुरानी बस्ती निवासी एक शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी रामकृष्ण मंडल की पत्नी सुष्मिता मंडल ने 20 नवंबर को जेटेट में शामिल हुई थी. जेटेट की अांसर की गुरुवार रात को जारी की गयी. नेट से सुष्मिता ने अांसर की का मिलान किया. इसमें सुष्मिता ने कुल 81 अंक मिलने की आशंका जतायी. इससे हताश हाेकर सुष्मिता ने शुक्रवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच अपने घर में सीलिंग रॉड में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली. पति रामकृष्ण मंडल लाउजोड़ा मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. घटना के समय श्री मंडल स्कूल गये थे.
दोपहर करीब दो बजे जब वे घर लौटे, तो पत्नी सुष्मिता को फंदे से झूलता पाया. इसके बाद श्री मंडल ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी.
इधर, घटना की सूचना पा कर चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया. आस-पड़ोस के लोग सुष्मिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात को स्वीकार नहीं रहे हैं. लोगों का कहना है कि सुष्मिता की मौत के पीछे कोई और दूसरा कारण है. क्योंकि, जेटेट परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, केवल आंसर की ही जारी की गयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola