डुमरिया के दामूकोचा में टूट रहा कापरा मार्डी का घर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला उपकारा में नक्सली आरोप में बंद कापरा मार्डी का डुमरिया के दामूकोचा गांव में स्थित फूस का घर टूट रहा है. उसका परिवार बिखर चुका है. घर में रहने वाला कोई नहीं है. कापरा मार्डी सरेंडर करने के बाद 2007 फरवरी से जेल में है. कापरा मार्डी के पिता फागु नाथ मार्डी […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला उपकारा में नक्सली आरोप में बंद कापरा मार्डी का डुमरिया के दामूकोचा गांव में स्थित फूस का घर टूट रहा है. उसका परिवार बिखर चुका है. घर में रहने वाला कोई नहीं है. कापरा मार्डी सरेंडर करने के बाद 2007 फरवरी से जेल में है. कापरा मार्डी के पिता फागु नाथ मार्डी और मां सुगी मार्डी का निधन हो चुका है.
एक भाई सोबन मार्डी नक्सली कमांडर था. कई साल से उसका कोई अता-पता नहीं है. एक भाई गुमदा मार्डी पश्चिम बंगाल में प्रोफेसर है. कापरा के घर में रहने वाला कोई नहीं है. ऐसी स्थिति में उसका फूस का घर टूट रहा है.
वर्ष 2000 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी कापरा. जानकारी के मुताबिक कापरा मार्डी वर्ष 2000 के आसपास नक्सली संगठन में शामिल हुई थी, तब गुड़ाबांदा और डुमरिया में नक्सली संगठन पीपुल्स वार (जन युद्ध) सक्रिय था. कापरा का भाई सोबन मार्डी पूर्व से ही नक्सली संगठन में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




