पांव फिसलने से ट्रेन से गिरे बहरागोड़ा के युवक की मौत

Updated at : 19 Sep 2019 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
पांव फिसलने से ट्रेन से गिरे बहरागोड़ा के युवक की मौत

चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे बहरागोड़ा के युवक अमल बेरा की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अप खड़गपुर-टाटानगर सवारी गाड़ी से उतरने के क्रम में अमल का पांव फिसल गया. वह रेल की पटरी पर गिर गया. उसका शरीर दो हिस्सों में बंट […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे बहरागोड़ा के युवक अमल बेरा की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अप खड़गपुर-टाटानगर सवारी गाड़ी से उतरने के क्रम में अमल का पांव फिसल गया.

वह रेल की पटरी पर गिर गया. उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया. अमल बहरागोड़ा के बड़ागढ़िया का निवासी है. जीआरपी थाना प्रभारी विनोद सिंह ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola