माचिस लदा ट्रक जला, घंटो जाम

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
माचिस लदा ट्रक जला, घंटो जाम

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा गांव के पास एनएच 33 पर बुधवार रात में माचिस लदा एक ट्रक राख में तब्दील हो गया. रात करीब आठ बजे घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक उलदा के पास अचानक धू-धू कर जलने लगा. ट्रक के डाला से आग की लपटें निकलते देख चालक […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा गांव के पास एनएच 33 पर बुधवार रात में माचिस लदा एक ट्रक राख में तब्दील हो गया. रात करीब आठ बजे घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक उलदा के पास अचानक धू-धू कर जलने लगा.

ट्रक के डाला से आग की लपटें निकलते देख चालक और खलासी ने वाहन से कूद कर भाग कर अपनी जान बचायी. आग के कारणों का पता नहीं चला है. रात साढ़े दस बजे तक ट्रक जलता रहा. पूरे इलाके में बारूद की गंध फैल गयी. एनएच के बीचों-बीच ट्रक में आग लगने से देर रात तक राजमार्ग पूरी तरह जाम रहा. जमशेदपुर से आयी फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola