कार पेड़ से टकरायी, महिला की मौत, पांच लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 2:10 AM
पोटका : पोटका थाना अंतर्गत टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब छह बजे तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप टाटा से बारीपदा जा रही कार पेड़ से टकरा गयी. इससे कार में सवार बारीपदा निवासी लतिका दास (45) नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा समेत पांच लोग जख्मी हो […]
पोटका : पोटका थाना अंतर्गत टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब छह बजे तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप टाटा से बारीपदा जा रही कार पेड़ से टकरा गयी. इससे कार में सवार बारीपदा निवासी लतिका दास (45) नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा समेत पांच लोग जख्मी हो गये.
घायलों में विवेकानंद दास (30), संध्या दास (28), आशा दास (25), किशन दास (20) एवं सुजीत दास (5) शामिल हैं. सभी ओड़िशा के बारीपदा के रहनेवाले हैं. जमशेदपुर स्थित सरजमदा से शादी समारोह में भाग लेकर ऑल्टो कार से वापस बारीपदा लौट रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










