"1.30 लाख के जले नोट दिखा रो रहा अजीत नंदी मामला दर्ज होते ही फरार

बहरागोड़ा : 24 सितंबर की शाम कुमारडुबी में पटाखा विस्फोटकांड के बाद दुर्गापदो सांतरा के घर से सटे फूस के घर में रहने वाला अजीत नंदी का सबकुछ बर्बाद हो गया. घटना के दिन अजीत नंदी अपने घर में रखे 1.30 लाख रुपये जल जाने की बात कह कर खूब रो रहा था. उसका कहना […]
बहरागोड़ा : 24 सितंबर की शाम कुमारडुबी में पटाखा विस्फोटकांड के बाद दुर्गापदो सांतरा के घर से सटे फूस के घर में रहने वाला अजीत नंदी का सबकुछ बर्बाद हो गया. घटना के दिन अजीत नंदी अपने घर में रखे 1.30 लाख रुपये जल जाने की बात कह कर खूब रो रहा था. उसका कहना था कि वह किराना दुकानदार है. दुर्गापूजा के मद्देनजर सामान खरीदने के लिए अपने घर में रुपये रखे थे. ग्रामीणों ने उसकी पोल खोल दी. उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज होते ही वह फरार हो गया है.
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई माह से अजीत नंदी भी पटाखा बनाने का काम करता था. जिस शाम दुर्गा पदो सांतरा के घर में पटाखों में विस्फोट हुआ. उस शाम अजीत नंदी के घर में भी पटाखे रखे थे. पटाखे रहने के कारण उसका घर पूरी तरह तबाह हो गया. जले हुए नोट दिखा कर वह खुद को निर्दोष साबित करना चाहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




