होमगार्ड एसोसिएशन ने किया संगठन तैयार

Published at :31 Aug 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड एसोसिएशन ने किया संगठन तैयार

दुमका नगर : ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का बैठक सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के बगान में किया गया. बैठक में संगठन का पूर्ण रूप तैयार किया गया. मौके पर पर जिला अध्यक्ष नसीमरूद‍्दीन अंसारी ने तदर्थ कमेटी गठित की. इस कमेटी में नारायण प्रसाद यादव, भीम यादव, भागवत प्रसाद यादव, संतोष […]

विज्ञापन

दुमका नगर : ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का बैठक सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के बगान में किया गया. बैठक में संगठन का पूर्ण रूप तैयार किया गया. मौके पर पर जिला अध्यक्ष नसीमरूद‍्दीन अंसारी ने तदर्थ कमेटी गठित की. इस कमेटी में नारायण प्रसाद यादव,

भीम यादव, भागवत प्रसाद यादव, संतोष मुर्मू, मनोज कुमार भगत, संजय प्रसाद सिंह, रक्षाकर राउत, संतोष कुमार गोराई, नीलाधर मरीक, मो रियाजुद‍्दीन शामिल किये गये. बैठक में गृह रक्षकों ने प्रस्ताव भी पारित किये. जिसमें उपराजधानी को मद‍्देनजर रखते हुए पांच सौ गृह रक्षकों को विधि व्यवस्था की ड‍्यूटी पर लगाने, 42 गृह रक्षकों को 52 दिनों का बकाया वेतन भत्ता अविलंब देने, अन्य राज्य के तर्ज पर झारखंड के गृह रक्षकों को सुविधाएं प्रदान करने, छूटे हुए गृह रक्षक को ड‍्यूटी पर लगाये जाने, गृहरक्षक को सुनिश्चित ड्यूटी देने एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में गंभीरतापूर्वक विचार करने की मांग शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola