रानीश्वर में लक्ष्य से काफी दूर फसल बीमा योजना

Published at :02 Aug 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
रानीश्वर में लक्ष्य से काफी दूर फसल बीमा योजना

रानीश्वर : रानीश्वर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लक्ष्य से काफी दूर रहा. जानकारी के अनुसार यहां चार हजार किसानों का फसल बीमा किये जाने का लक्ष्य था. पर मात्र 1200 ही किसानों का फसल बीमा 31 जुलाई तक किया जा सका है. प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जनसेवक, लैंपस के सहायक प्रबंधक, आत्मा के […]

विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लक्ष्य से काफी दूर रहा. जानकारी के अनुसार यहां चार हजार किसानों का फसल बीमा किये जाने का लक्ष्य था. पर मात्र 1200 ही किसानों का फसल बीमा 31 जुलाई तक किया जा सका है. प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जनसेवक, लैंपस के सहायक प्रबंधक,

आत्मा के किसान मत्रि आदि को लगाया गया था. फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. प्रखंड कृषि पदाधिकारी वश्विनाथ सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सभी पंचायतों से 31 जुलाई तक 1200 किसानों का फसल बीमा हो सका है. किसानों से मिली जानकारी के अनुसार फसल बीमा करने के बाद उसका लाभ लेने के लिए किसानों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है. इसलिए किसान फसल बीमा कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं.

सरकारी पदाधिकारी व कर्मी किसानों से फसल बीमा कराने के पहले सरकार के द्वारा दिये जानेवाले तरह तरह के सुविधा के बारे में बताते हैं. पर बीमित राशि लेते समय काफी परेशानी झेलना पड़ता है. उधर किसान मत्रि व लैंपस के सहायक प्रबंधक अपने लक्ष्य को पूरा कराने के लिए अपने स्तर से भी सबसे कम बीमा की राशि का भुगतान कर भी फसल बीमा कराये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola