धर्मपुर गांव में पिस्तौल का भय दिखा कर डाका

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत ठेकचाघोंघा पंचायत के धर्मपुर गांव के आदिवासी टोला में बीती देर रात पिस्तोल के दम पर अज्ञात अपराधियों ने रामलाल हेंब्रम के घर हजारों रुपये की संपति लूट ली. 8-10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों घर के सभी लोगों को पहले बंदी बनाया और उसके बाद सभी के मोबाइल को […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत ठेकचाघोंघा पंचायत के धर्मपुर गांव के आदिवासी टोला में बीती देर रात पिस्तोल के दम पर अज्ञात अपराधियों ने रामलाल हेंब्रम के घर हजारों रुपये की संपति लूट ली. 8-10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों घर के सभी लोगों को पहले बंदी बनाया और उसके बाद सभी के मोबाइल को जब्त कर लिया.
सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, एसआइ एसएस सिंह यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. रामलाल हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि रात के करीब बारह बजे घर के दरवाजे पर जोरदार धक्का मारा जिससे वह खुल गया. अज्ञात अपराधी कमरे के अंदर दाखिल हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




