मुखिया ने किया लतावनी स्कूल का निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2014 7:00 AM

विज्ञापन

रानीश्वर : सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया अनिल मरांडी गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लताबनी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुखिया श्री मरांडी स्कूल में एमडीएम बंद पाया. स्कूल में कार्यरत शिक्षक सक पूछे जाने पर शिक्षक ने बताया कि राशि के अभाव में एक सितंबर 2013 से स्कूल में एमडीएम बंद है. गुरुवार को […]

विज्ञापन

रानीश्वर : सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया अनिल मरांडी गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लताबनी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुखिया श्री मरांडी स्कूल में एमडीएम बंद पाया.

स्कूल में कार्यरत शिक्षक सक पूछे जाने पर शिक्षक ने बताया कि राशि के अभाव में एक सितंबर 2013 से स्कूल में एमडीएम बंद है. गुरुवार को स्कूल में मात्र 22 बच्चे उपस्थित थे. चार महीने से स्कूल में एमडीएम बंद रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. मुखिया श्री मरांडी ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण स्कूल के बच्चे चार महीने से मध्याह्न् भोजन पाने से वंचित रह गये.

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करना शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के सामने मामूली बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola