पर्व . जामताड़ा में उत्सवी माहौल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बाहा पर्व की रही धूम नारायणपुर : प्रखंड में होली बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बाहा पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया. मारांग बुरु शिव भगवान को सखुआ, पलास, महुआ आदि पुष्प अर्पित करते हैं. भगवान को अर्पित करने के बाद ही इन फूलों को आदिवासी समुदाय […]
विज्ञापन
बाहा पर्व की रही धूम
नारायणपुर : प्रखंड में होली बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बाहा पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया. मारांग बुरु शिव भगवान को सखुआ, पलास, महुआ आदि पुष्प अर्पित करते हैं. भगवान को अर्पित करने के बाद ही इन फूलों को आदिवासी समुदाय के लोग अपने दैनिक उपयोग में लाते हैं. सर्वप्रथम समुदाय के लोगों ने पूजा-अर्चना की एवं नाच-गान की धुन पर जमकर नाचे.
पारंपारिक बाध्य यंत्रों की धुन में आदिवासी महिलायें एवं पुरुष नाचगान किया. रघुनाथपुर गांव में आयोजित इस पर्व में जबरदाहा, इचलीझर, पहाड़पुर, जबरदाहा, चरकपानी, करैया समेत कई गावों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के आयोजन में नायकी सोमर हेंब्रम, भोदो किशुन मुर्मू, मुखिया बालेश्वर हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, नंदलाल हेंब्रम, सुबोध हेंब्रम, संतोष हेंब्रम, राजेश सोरेन, देवनारायण सोरेन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










