स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास

Published at :17 Feb 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास

दुमका : दुमका जिला खेलकूद के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहा है. यहां से जीतने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, वहां भी वे उम्दा प्रदर्शन करेंगे. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू ने कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में जिला शिक्षा विभाग पूरे वर्ष के लिए एक स्पोर्टस कैलेंडर जारी […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिला खेलकूद के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहा है. यहां से जीतने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, वहां भी वे उम्दा प्रदर्शन करेंगे. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू ने कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में जिला शिक्षा विभाग पूरे वर्ष के लिए एक स्पोर्टस कैलेंडर जारी करेगा. जिसमें विभिन्न वर्ग के स्कूली बच्चों का कई प्रकार का खेल कार्यक्रम शामिल किया जायेगा. विशेष रूप से लड़के एवं लड़कियों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का शीघ्र ही आयोजन किया जाएगा. जिलास्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी.

वहीं बच्चों को अपने शुभकामना संदेश में जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू ने बच्चों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने विभाग की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. जिलास्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के समन्वयक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिदत्त ठाकुर, वाद-विवाद एवं चित्रांकन प्रतियोगिता की संयोजक सिंहासिनी कुमारी, वाद-विवाद एवं विज्ञान प्रदर्शनी के समन्वयक श्याम किशोर सिंह गांधी, एथेलेटिक्स समन्वयक गोविन्द प्रसाद, ऑफिशियल समन्वयक मदन कुमार, लंबी कूद एवं ऊंची कूद खेल के समन्वयक देवानन्द सोरेन, आकर्षक खेल के समन्वयक अरविन्द साह, मंच समन्वयक जीवानन्द यादव, पंजीयन समन्वयक दिनेष प्रसाद वर्मा, मनेष कुमार, शांतनु भारद्वाज, गिरीश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार वर्मा, उमेश प्रसाद वर्मा, नसीबा साहिन, सुमुखी सिंह, सुमित्रा साहा, मो महबूब आलम, शिक्षिका प्रोन्नति काहली, वाणी शर्मा, वीणा शर्मा आदि की भूमिका सराहनीय रही.

प्रतियोगिताओं के परिणाम
कक्षा 1-8 के लिए
चित्रांकन: सुजीत बास्की प्रथम, दीपांकर मंडल द्वितीय एवं रंजन मंडल तृतीय.
कक्षा 1 से 5 के लिए
100 मी दौड़: नकुल सोरेन प्रथम, पंकज दास द्वितीय एवं सोनोत हांसदा तृतीय.
200 मी दौड़: शत्रुघन राय प्रथम, सोनोत हांसदा द्वितीय एवं सिरिल हेंब्रम तृतीय.
जलेबी दौड़: वसंत किस्कू प्रथम, अजाना मोहली द्वितीय व अग्नेश हांसदा तृतीय.
बोरा दौड़: गणेश बाउरी प्रथम, सुरेश किस्कू द्वितीय एवं बुदन सोरेन तृतीय.
कक्षा 6-8 के लिए
निबंध: भास्कर मंडल प्रथम, अभिजीत दिव्यासी द्वितीय एवं संजीव कुमार लायक तृतीय.
वाद-विवाद: अब्दुल रकीब अंसारी प्रथम, राज किशोर टुडू द्वितीय एवं सौरभ सिंह व भास्कर मंडल तृतीय.
विज्ञान प्रदर्शनी: बाबूलाल मुर्मू प्रथम, असगर अली द्वितीय एवं ऋषि कुमार यादव तृतीय.
100 मी दौड़: विकास टुडू प्रथम, सुभाष हेंब्रम द्वितीय एवं सीताराम टुडू तृतीय.
200 मी दौड़: महेश मरांडी प्रथम, परमेश्वर टुडू द्वितीय एवं रमेश मरांडी तृतीय
400 मी दौड़: मानवेल हांसदा प्रथम, जियाराम हांसदा द्वितीय एवं चुंडा मुर्मू तृतीय.
ऊंची कूद: मानवेल हांसदा प्रथम, जितेंद्र पंडित द्वितीय एवं सुमन पाल तृतीय.
लंबी कूद: मालवेल हांसदा प्रथम, महेश मरांडी द्वितीय एवं रुबीलाल हेंब्रम तृतीय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola