एक ही दिन दो बाइक चोरी

Published at :10 Feb 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही दिन दो बाइक चोरी

दुमका कोर्ट : शहर में एक ही दिन केवल 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगहों से दो बाइकों की चोरी हो गई. घटना सोमवार की है. जामा थाना अंतर्गत सिमरा के विनय किस्कू अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से दुमका आया था. इसके बाद उसने बाइक को ट्रेजरी कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर में एक ही दिन केवल 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगहों से दो बाइकों की चोरी हो गई. घटना सोमवार की है. जामा थाना अंतर्गत सिमरा के विनय किस्कू अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से दुमका आया था. इसके बाद उसने बाइक को ट्रेजरी कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी और कुछ काम से पोस्ट आॅफिस चला गया, बाद में जब लौटा तो देखा बाइक गायब थी. उसने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया.

फिर उसे जानकारी मिली कि उसी दिन स्टेट बैंक के प्रधान शाखा परिसर के सामने से रसिकपुर के रामनाथ दास की हीरो होंडा बाइक चोरी गई थी. मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के निए हाथ पाव मार रही है. पिछले महीने भी मुखिया के घर के सामने से मोटरसाईकिल चोरी हो गई थी. जिसे अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola