शून्य है एनएसएस की गतिविधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2013 4:01 AM
– आनंद जायसवाल – दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इकाइयां तो गठित कर दी गयी हैं, लेकिन उन इकाइयों की गतिविधि लगभग शून्य है. कुछ कॉलेज को छोड़ दें, तो अधिकांश कॉलेजों में एनएसएस की प्राय: इकाइयां पिछले दो-तीन सालों से […]
– आनंद जायसवाल –
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इकाइयां तो गठित कर दी गयी हैं, लेकिन उन इकाइयों की गतिविधि लगभग शून्य है.
कुछ कॉलेज को छोड़ दें, तो अधिकांश कॉलेजों में एनएसएस की प्राय: इकाइयां पिछले दो-तीन सालों से मृतप्राय हैं. जो जानकारी विश्वविद्यालय सूत्रों ने दी है, उसके मुताबिक सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में कुल 80 इकाइयां संचालित हैं. इनमें से पचास इकाइयां ऐसी है, जिनमें कार्यक्र म पदाधिकारी ही नहीं हैं.
कार्यक्रम पदाधिकारी नहीं होने से उन इकाइयों का संचालन नहीं हो रहा है. कुछ साल पहले तक सभी यूनिटों में कार्यक्रम पदाधिकारी हुआ करते थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होते ही कार्यक्रम पदाधिकारियों का पद रिक्त होता गया.
इस दिशा में संबंधित कॉलेज के प्राचार्यो का रवैया भी बिल्कुल उदासीन रहा. दो-तीन को छोड़ दें, तो किसी भी यूनिट के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी का प्रस्ताव हाल में नहीं भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










