मोटरसाइकिल में तीन हुए सवार, तो कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के टीन बाजार चौक पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने पुलिस बल के साथ शनिवार शाम को चेकिंग अभियान चलाकर ट्रिपल लोडिंग चलाने वाले मोटर साइकिल चालकों को पकड़ा. चेकिंग के दौरान लगभग 10-15 मोटरसाइकिल पकड़े गये, जिसपर तीन–तीन लोग सवार थे. जांच में पकड़ाये मोटर साइकिल चालकों द्वारा गलती […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के टीन बाजार चौक पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने पुलिस बल के साथ शनिवार शाम को चेकिंग अभियान चलाकर ट्रिपल लोडिंग चलाने वाले मोटर साइकिल चालकों को पकड़ा. चेकिंग के दौरान लगभग 10-15 मोटरसाइकिल पकड़े गये, जिसपर तीनतीन लोग सवार थे.

जांच में पकड़ाये मोटर साइकिल चालकों द्वारा गलती मानने ओर दोबारा पीछे दो लोगों को लेकर मोटरसाइकिल नहीं चलाने की बात पर थाना प्रभारी ने ने उन्हें छोड़ा. उन्होंने ऐसे मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक नियमों से अवगत कराया और चेतावनी देकर सबको छोड़ दिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि तीन लोगों को बैठाकर मोटर साइकिल चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना गाड़ी के कागजात इंश्योरेंस के पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola