भ्रष्टाचार के विरोध में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बैनर तले बुधवार को ग्राम प्रधानों ने बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.धरना के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश जताया तथा समस्याओं के निदान व व्यवस्था में सुधार होने तक संघर्षशील रहने की बात कही. धरना सभा को […]

विज्ञापन

दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बैनर तले बुधवार को ग्राम प्रधानों ने बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.धरना के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश जताया तथा समस्याओं के निदान व्यवस्था में सुधार होने तक संघर्षशील रहने की बात कही. धरना सभा को संबोधित करते हुए अजय हेंब्रम ने कहा कि मसानजोर डैम के विस्थापितों के मुद्दे पर भी आवाज तेज होगी और हर कीमत पर अधिकार वे हासिल करके रहेंगे.

आजसू पार्टी की नेत्री प्रो शर्मिला सोरेन ने आंदोलन का समर्थन करते हुए एकजुट होने पर जोर दिया और कहा कि जरुरत पड़ी तो जिले और प्रमंडल से आगे सदन तक आंदोलन की आवाज पहुंचायी जायेगी. सभा को प्रियनाथ पाठक, रोबिन सोरेन, अंजनी कुमार झा, अजीत मिश्र, छविनाथ मंडल, मधुसूदन झा, इंग्लिश लाल सोरेन आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola