आक्रोशित लोगों ने बस का फोड़ा शीशा
दुमका कोर्ट : शहर के दुधानी चौक के पास ललमटिया से रांची जाने वाली पप्पू बस (जेएच 01 एके-5411) के खलासी द्वारा बाइपास रोड में एक स्थानीय युवक मुकेश कुमार बैयरा के साथ मारपीट तथा सिर फोड़ देने के मामले में आक्रोशित लोगों ने बस पर हमला कर दिया व शीशे फोड़ डाले. आक्रोशित लोगों […]
दुमका कोर्ट : शहर के दुधानी चौक के पास ललमटिया से रांची जाने वाली पप्पू बस (जेएच 01 एके-5411) के खलासी द्वारा बाइपास रोड में एक स्थानीय युवक मुकेश कुमार बैयरा के साथ मारपीट तथा सिर फोड़ देने के मामले में आक्रोशित लोगों ने बस पर हमला कर दिया व शीशे फोड़ डाले. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया.
बाद में सूचना पाकर नगर थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया तथा लोगों को शांत कराने के बाद वाहनों का परिचालन चालू कराया. घायल युवक को बाद में इलाज के लिए बस परिचालक से 1500 रुपये दिलवाये गये. घटना से यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










