ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2014 7:29 AM

विज्ञापन

दुमका : दुमका मुख्य मार्ग में मंगलवार को पुसारो पुल के पास एक दस पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रक चालक परवेज कुमार ने कहा कि ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 23 बी 8564 वर्धमान से आलू लेकर हाजीपुर जा रहा था. हाजीपुर जाने के क्र म में संत तेरेसा विद्यालय दुधानी के पास छड़ से […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका मुख्य मार्ग में मंगलवार को पुसारो पुल के पास एक दस पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रक चालक परवेज कुमार ने कहा कि ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 23 बी 8564 वर्धमान से आलू लेकर हाजीपुर जा रहा था. हाजीपुर जाने के क्र म में संत तेरेसा विद्यालय दुधानी के पास छड़ से लदा एक हाइवा ने अचानक ब्रेक लगा दिया. जिस वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के किनारे पलट गई.

लेकिन इस घटना से कोई भी घायल नहीं हुआ. वहीं दुमका के एसपी अनूप टी मैथ्यू महारो की ओर से आ रहे थे. एसपी ने घटना को देखकर नगर पुलिस को खबर की. नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक चालक से पूरी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola