दुमका-सिउड़ी रोड 12 घंटे रहा जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2014 5:50 AM
रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी पथ पर सरकारी बांध के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन में बीती रात सिमेंट से लदा भारी कंटेनर फंस जाने की वजह से आवागमन 12 घंटे तक ठप रही. एक ओर से कंटेनर फंस जाने और दूसरी ओर से चंद मिनट के बाद आलू लदा ट्रक फंस जाने से यातायात सेवा रात […]
रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी पथ पर सरकारी बांध के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन में बीती रात सिमेंट से लदा भारी कंटेनर फंस जाने की वजह से आवागमन 12 घंटे तक ठप रही. एक ओर से कंटेनर फंस जाने और दूसरी ओर से चंद मिनट के बाद आलू लदा ट्रक फंस जाने से यातायात सेवा रात 10.30 बजे के बाद पूरी तरह से ठप हो गयी थी.
मसानजोर पुलिस ने सुबह आठ बजे पोकलेन से फंसे हुए कंटेनर और आलू लदे ट्रक को डायवर्सन से हटवाकर आवागमन बहाल कराया. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी थी. जाम में कोलकाता से दुमका की ओर जायही दर्जनों यात्री बसों के साथ-साथ बर्धमान के इलाकों में धनकटनी के बाद लौट रहे मजदूर भी जांम में फंसे रहे. जाम में फंसे यात्री भीषण गरमी की वजह से पानी के लिए तड़प रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










