बाजारों में खूब हुई आभूषणों की खरीदारी
Updated at : 19 Apr 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

बाजारों में देखी गयी चहल-पहल दुमका : शहर के विभिन्न मंदिरों में अक्षय तृतीया को लेकर महिलाओं की भीड़ बनी रही. धर्मस्थान, शिवपहाड़, गोपाल मंदिर एवं पगला बाबा मंदिर में महिलाओं ने भगवान के साथ अपने इष्ट देवी-देवताओं का अर्चना की. इसके बाद धर्मस्थान में महिलाओं द्वारा हवन कर अक्षय तृतीया की पूजा को संपन्न […]
विज्ञापन
बाजारों में देखी गयी चहल-पहल
दुमका : शहर के विभिन्न मंदिरों में अक्षय तृतीया को लेकर महिलाओं की भीड़ बनी रही. धर्मस्थान, शिवपहाड़, गोपाल मंदिर एवं पगला बाबा मंदिर में महिलाओं ने भगवान के साथ अपने इष्ट देवी-देवताओं का अर्चना की. इसके बाद धर्मस्थान में महिलाओं द्वारा हवन कर अक्षय तृतीया की पूजा को संपन्न किया. वहीं बाजार रीति-रिवाज के अनुसार लोगों ने सोने के आभूषण भी खरीदे. पुरोहित विक्रम झा ने बताया कि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है. इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है. वैसे तो सभी 12 महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, लेकिन वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहुर्त में मनायी गयी है. अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त होने के कारण शादी के लिए शुभ दिन माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




