दूसरे दिन भी बहता रहा पानी, नजरें इनायत नहीं कर रहा प्रशासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2014 5:13 AM
दुमका : उपराजधानी में शहरी जलापूर्ति योजना किसी न किसी रूप में आये दिन बाधित हो रही है. सोमवार की शाम से केशियाबहाल और आसनसोल में मेन पाइपलाइन में लगे चेक वाल्व को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से पिछले 24 घंटे में लाखों लीटर पानी बरबाद हो गया. आसनसोल में तो चेक वाल्व से चालीस-पचास […]
दुमका : उपराजधानी में शहरी जलापूर्ति योजना किसी न किसी रूप में आये दिन बाधित हो रही है. सोमवार की शाम से केशियाबहाल और आसनसोल में मेन पाइपलाइन में लगे चेक वाल्व को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से पिछले 24 घंटे में लाखों लीटर पानी बरबाद हो गया. आसनसोल में तो चेक वाल्व से चालीस-पचास फीट ऊंचा फ व्वारा क्षतिग्रस्त चेक वाल्व से उठ रहा था.
लगातार पानी के तेज रिसाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क के कटाव का खतरा पैदा हो गया है. सड़क के किनारे से लगातार मिट्टी कटकर खेतों में बह रही है. बड़े-बड़े लिकेज से कुरुवा में डब्ल्यूटीपी तक पानी कम पहुंच पा रहा है. एक तो बिजली की कम आपूर्ति हो रही है, दूसरा बिजली रहने पर पानी भी कम पंप हो पाने से पानी की आपूर्ति भी कम हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










