नेत्र चिकित्सक के खाते से उड़ाये 68 हजार रुपये
Updated at : 24 Aug 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर पूछा डिटेल दुमका : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ निशित कुमार झा से एटीएम का पासवर्ड पूछकर साइबर उपराधियों ने 68 हजार रुपये उड़ा लिये. डॉ निशित ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. डॉ निशित ने बताया कि 18 अगस्त को जब […]
विज्ञापन
एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर पूछा डिटेल
दुमका : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ निशित कुमार झा से एटीएम का पासवर्ड पूछकर साइबर उपराधियों ने 68 हजार रुपये उड़ा लिये. डॉ निशित ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. डॉ निशित ने बताया कि 18 अगस्त को जब वे रोगियों की जांच कर रहे थे. सुबह के 9.57 बजे मोबाइल नंबर 7282933792 से उनके नंबर पर फोन आया और एटीएम कार्ड अपडेट करने की बात कहकर पासवर्ड की मांग की. जब मना कर दिया तो उन्होंने एसबीआइ बाजार शाखा के सुनील कुमा गुप्ता अपना नाम बताया तथा
मोबाइल में ओटीपी कंफर्मर करने को कहा. बताया कि रोगियों के जांच के दौरान बिना देखे ही ओटीपी कंफर्मर कर दिया. बात में एसबीआइ बाजार शाखा जाकर अकाउंट नंबर को बंद कराया पर तब तक अकाउंट नंबर 30280985950 से 50,000 तथा 33679392728 से 18,000 रुपये की निकासी हो चुकी थी. नगर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




