आदिवासी हितों का ख्याल रखे खनन उद्योग : द्रौपदी
धनबाद : केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में खनन क्षेत्र में प्रगति (एआइएम-2020) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस राज्य के आदिवासी यहां की मिट्टी की आत्मा हैं. यहां खनन करनेवाली कंपनियों को उनका […]
धनबाद : केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में खनन क्षेत्र में प्रगति (एआइएम-2020) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस राज्य के आदिवासी यहां की मिट्टी की आत्मा हैं. यहां खनन करनेवाली कंपनियों को उनका ख्याल रखना चाहिए.
आपके शहर में
उद्योग लगाये जाने के बाद आदिवासियों की समस्याओं को अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. प्रयास होना चाहिए कि वे भी विकास से जुड़े. उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि खनन उद्योग की वजह से आदिवासी समाज के समक्ष विस्थापन की समस्या आ रही है, इसलिए उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए