ट्रेन की चपेट में आने से बीसीसीएल कर्मी की मौत

Updated at : 21 Jun 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बीसीसीएल कर्मी की मौत

भूली : भूली ए ब्लॉक भूली हॉल्ट पोल संख्या 273/13 अप लाइन और 274/ 14 डाउनलाइन के बीच गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से प्रीत विहार जेसी मल्लिक काली मंदिर हीरापुर निवासी मंतोष कुमार रजक (30) की मौत हो गयी. मंतोष की मां के अनुसार वह घर से 11 बजे किसी निजी […]

विज्ञापन

भूली : भूली ए ब्लॉक भूली हॉल्ट पोल संख्या 273/13 अप लाइन और 274/ 14 डाउनलाइन के बीच गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से प्रीत विहार जेसी मल्लिक काली मंदिर हीरापुर निवासी मंतोष कुमार रजक (30) की मौत हो गयी. मंतोष की मां के अनुसार वह घर से 11 बजे किसी निजी काम से भूली आया था.

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ और बायां पैर घुटना के नीचे से कट गया. वह लगभग आधे घंटे तक वहां पड़ा तड़पता रहा. इस दौरान वह अपना परिचय और मित्र का नंबर वहां पहुंचे लोगों को देते रहा. लोगों ने उसके बताये नंबर पर फोन कर उसके मित्र को सूचना भी दी. बाद में रेल पुलिस पहुंची और उसे सेंट्रल अस्पताल ले गयी. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इकलौता बेटा था मंतोष : मंतोष अपने घर का इकलौता बेटा था. वह अविवाहित था. उसे अपने पिता की जगह अनुकंपा पर बीसीसीएल में नौकरी मिली थी. वह कोयला भवन में सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola