आर्केस्ट्रा की नाबालिग सिंगर को ले भागा ड्रमर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यौन शोषण का आरोप, पुलिस कर रही जांच धनबाद : आर्केस्ट्रा की 12 साल की गायिका को ड्रम बजाने वाला 28 वर्ष का युवक ले कर भाग गया. कई दिनों तक यूपी-बंगाल का चक्कर काटने के बाद दोनों लौट आये हैं. युवक पर यौन शोषण का आरोप लगा है. सरायढेला पुलिस मामले की छानबीन कर […]
विज्ञापन
यौन शोषण का आरोप, पुलिस कर रही जांच
धनबाद : आर्केस्ट्रा की 12 साल की गायिका को ड्रम बजाने वाला 28 वर्ष का युवक ले कर भाग गया. कई दिनों तक यूपी-बंगाल का चक्कर काटने के बाद दोनों लौट आये हैं. युवक पर यौन शोषण का आरोप लगा है. सरायढेला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार बीसीसीएलकर्मी की पुत्री, जो कुसुम विहार के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है, म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप में गाना गाती थी. उसी ग्रुप में भूली नगर का सचिन नामक युवक ड्रम बजाता था. युवक ने लड़की से दोस्ती कर ली. पीड़ित की मां द्वारा दर्ज़ करायी गयी शिकायत के अनुसार दो फरवरी को उसकी बेटी अपनी एक सहेली के साथ बिरसा मुंडा पार्क गयी थी.
आरोपी सचिन ने फोन करके छात्रा को बुलाया और बहला फुसलाकर साथ ले गया. सचिन तीन दिनों तक छात्रा को आसनसोल, प्रयागराज कुंभ मेला और बनारस आदि जगहों पर घुमाता रहा और फिर सियालदह और आसनसोल के रास्ते छह फरवरी को वापस धनबाद आ गया. लड़की का आरोप है कि इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया.
सुगियाडीह में मिली लड़की : छह फरवरी को किसी ने परिजनों को सूचना दी कि लड़की को सुगियाडीह में देखा गया है. परिवारवालों ने जब खोजबीन शुरू की तो लड़की सुगियाडीह निवासी हीरालाल महतो के यहां मिली. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










