मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कैबिनेट से 8.35 करोड़ स्वीकृत

धनबाद : धनबाद में अधूरे मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का निर्माण होगा. कैबिनेट ने मंगलवार को 8.35 करोड़ रुपये मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए पास किया है. अब निर्माण के लिए विभाग टेंडर निकालेगा. इससे पहले योजना विभाग ने तीसरी बार इस प्रोजेक्ट के प्राक्कलन में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. धनबाद के विधायक […]
धनबाद : धनबाद में अधूरे मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का निर्माण होगा. कैबिनेट ने मंगलवार को 8.35 करोड़ रुपये मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए पास किया है. अब निर्माण के लिए विभाग टेंडर निकालेगा. इससे पहले योजना विभाग ने तीसरी बार इस प्रोजेक्ट के प्राक्कलन में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
धनबाद के विधायक राज सिन्हा व निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने भी इस मामले को सदन में उठाया था. पिछली माह समिति जब धनबाद दौरे पर आयी थी तब श्री चटर्जी ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था. बता दें कि 2008 में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास हुआ था. लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे, लेकिन काम बीच में ही बंद हो गया. तब से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अधूरा पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




