धनबाद्र : संजय सिंह हत्याकांड में पप्पू सिंह के खिलाफ आरोप गठन
धनबाद्र : कोयला कारोबारी संजय सिंह हत्या मामले में सुनवाई बुधवार को जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में हुई. अदालत में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाती रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह हाजिर थे. उनकी ओर से अधिवक्ता जया कुमार ने पैरवी की. अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप गठन किया. जबकि […]
धनबाद्र : कोयला कारोबारी संजय सिंह हत्या मामले में सुनवाई बुधवार को जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में हुई. अदालत में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाती रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह हाजिर थे. उनकी ओर से अधिवक्ता जया कुमार ने पैरवी की.
अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप गठन किया. जबकि पप्पू सिंह ने आरोप से इंकार किया. अदालत ने आइओ व डॉक्टर को छोड़ शेष गवाहों को गवाही के लिए सम्मन निर्गत करने का आदेश दिया. वहीं साक्ष्य के लिए अगली तिथि 6 फरवरी 2019 तय कर दी. ज्ञात हो कि यह घटना 27 मई 96 को एसएसएलएनटी कॉलेज के समीप सुबह दस बजे घटी थी.
पुलिस ने 9 अगस्त 96 को सुरेश सिंह व रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर किया. वहीं सीआइडी ने 24 फरवरी 98 को रामधीर सिंह, पवन सिंह, काशीनाथ सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित किया था. अदालत तीनों आरोपी को पूर्व में ही रिहा कर चुका है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए