27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोर्ट: होटवार जेल में बंद हैं झरिया विधायक, नीरज हत्याकांड में संजीव को बेल नहीं

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या में आरोपित झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत अर्जी बुधवार को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सप्तम सत्य प्रकाश की अदालत ने खरिज कर दी. संजीव होटवार जेल रांची में बंद हैं. आदेश सुनाये जाने […]

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या में आरोपित झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत अर्जी बुधवार को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सप्तम सत्य प्रकाश की अदालत ने खरिज कर दी. संजीव होटवार जेल रांची में बंद हैं. आदेश सुनाये जाने के वक्त बचाव पक्ष के अधिवक्ता जावेद व अभियोजन से लोक अभियोजक टीएन उपाध्याय के अलावा सूचक के निजी अधिवक्ता एसएन मुखर्जी भी मौजूद थे.
इसके पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन की अदालत ने गत 30 जून को संजीव की जमानत अर्जी खारिज की थी. इस बीच नीरज सिंह हत्याकांड की भी आज सुनवाई हुई. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में बंद आरोपितों की पेशी अदालत में करायी गयी. अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 10 नवंबर 17 मुकर्रर कर दी. विदित हो कि 21 मार्च 17 को सरायढेला स्टील गेट के समीप स्थित ब्रेकर के पास अपराधियों ने नीरज सिंह, घोल्टू महतो, मुन्ना तिवारी और अशोक यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

घटना के बाद अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने सरायढेला थाना में संजीव सिंह, गया सिंह, महंत पांडेय, सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह व जनैंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ कांड संख्या 48/17 दर्ज कराया. संजीव सिंह ने 11 अप्रैल 17 को निचली अदालत में सरेंडर किया था. केस के आइओ निरंजन तिवारी ने 28 जून 17 को संजीव सिंह, डब्लू मिश्रा, धनजी, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, संजय सिंह व अमन सिंह (शूटर) के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया. शेष चार के खिलाफ बाद में आरोप पत्र समर्पित किया गया.

सकलदेव हत्याकांड में रामधीर की पेशी
अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सप्तम सत्य प्रकाश की अदालत में बुधवार को सकलदेव सिंह हत्याकांड की सुनवाई हुई. अदालत के आग्रह पत्र के बावजूद हाइकोर्ट से मूल केस अभिलेख अभी तक नहीं आया. इस कारण केस के अनुसंधानकर्ता विनोद कुमार सिंह की गवाही नहीं हो पा रही है. अदालत ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि 18 नवंबर 17 निर्धारित की. अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से हजारीबाग जेल में विनोद सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे रामधीर सिंह व धनबाद जेल में नीरज सिंह हत्याकांड में बंद जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की पेशी करायी. 25 जनवरी 99 को सकलदेव सिंह की गोली मार कर हत्या की गयी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें