करंट लगने से एक युवक की मौत
देवघर/सारवां: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदिया पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सारवां थानाध्यक्ष पीके यादव ने बताया कि वहां अॉन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. […]
वह सारवां थाना क्षेत्र के दोंदिया पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव का रहने वाला है. इस संबंध में मृतक के परिजन विद्यानंद राय ने बताया कि दोपहर बाद लगभग चार बजे हरिनंदन घर के समीप एक पेड़ काटने गया था.
थोड़ी देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह बिजली के तार की चपेट में आ गया है. स्थिति गंभीर देख पहले सारवां सीएचसी अौर उसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की. पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










