शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामले में विभाग नहीं कर रहा दंडात्मक कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

देवघर : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ देवघर के अध्यक्ष स्कन्द कुमार ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा एवं अनियमितता में शामिल दोषियों को बचाने का खेल जारी है. उप विकास आयुक्त देवघर के जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार विरोध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ […]

विज्ञापन
देवघर : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ देवघर के अध्यक्ष स्कन्द कुमार ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा एवं अनियमितता में शामिल दोषियों को बचाने का खेल जारी है. उप विकास आयुक्त देवघर के जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार विरोध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा की गयी थी.

इस रिपोर्ट को आधार बना कर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लेकिन, अब विभाग कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर पा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अनुसंधान में भी दोषियों को बचाया जा रहा है.

निलंबन एवं स्थानांतरण के बदले दोषी लिपिक को ही नियुक्ति संचिका प्रभारी बना दिया गया है. पूर्व प्रधान सहायक का तबादला डीसी के तल्ख निर्देश पर अन्यत्र कर दिया गया. लेकिन, उनकी संलिप्तता को दरकिनार कर निलंबन से बचाया गया. पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक सहित दो लिपिक निलंबित हो चुके हैं. वहीं नियुक्ति संचिका प्रभारी पर कोई आंच नहीं आना विभागीय कार्यशैली को दर्शाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola