दर्जनों मौत का गवाह बन चुके रमजोरिया पुल का चौड़ीकरण शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना का बड़ा जोन है रमजोरिया पिछले दस वर्षों में लगभग 25 लोगों की हो चुकी है मौत देवघर : मोहनपुर ब्लॉक के समीप चौपा-हसंडीहा एनएच रोड में रमजोरिया पुल अब चौड़ी होगी. एचएच में शामिल होने के बाद चौपा-हंसडीहा रोड को फोर लेन बनाया जा रहा है, इसी कड़ी रमजोरिया पुल का भी चौड़ीकरण […]
विज्ञापन
दुर्घटना का बड़ा जोन है रमजोरिया
पिछले दस वर्षों में लगभग 25 लोगों की हो चुकी है मौत
देवघर : मोहनपुर ब्लॉक के समीप चौपा-हसंडीहा एनएच रोड में रमजोरिया पुल अब चौड़ी होगी. एचएच में शामिल होने के बाद चौपा-हंसडीहा रोड को फोर लेन बनाया जा रहा है, इसी कड़ी रमजोरिया पुल का भी चौड़ीकरण हाेगा. बुधवार को रमजोरिया पुल को पूरी तोड़ दिया गया व अब नये सिरे से पुल का निर्माण चालू होगा. एनएच द्वारा तत्काल वाहनों का आवागमन के लिए डायवर्सन तैयार किया गया है. इस रमजोरिया पुल के चौड़ीकरण की मांग करीब 20 वर्षों से हो रही थी.रमजोरिया पुल देवघर-गोड्डा रोड का सबसे खतरनाक दुर्घटना जोन के रूप में जाना जाता है. तीखा मोड़ होने की वजह से अक्सर
वाहनों का यहां संतुलन बिगड़ जाता है व बड़ी-बड़ी वाहनें पलट जाती है. पिछले दस वर्षों के दौरान रमजोरिया पुल में अलग-अलग दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं. चौपा-हंसडीहा देवघर का पहला एनएच है, सड़क का निर्माण कार्य 65 फीसदी पूर्ण हो चुका है. यह एनएच तैयार होने से बिहार से आने वाली माल ढुलाई करने वाले वाहनों को सुविधा होगी व देवघर में आर्थिक विकास खुलने की संभावना बढ़ जायेगी. बुधवार को एनएच के दिल्ली से आये अभियंताओं ने भी कार्य का निरीक्षण कर तेजी से काम पूर्ण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










