बीएस-थ्री वाहन : सुबह होते ही शो रूम में उमड़े ग्राहक, दोपहर में स्टॉक खाली, छूट से धनतेरस का रिकॉर्ड टूटा
मधुपुर: शहर के विभिन्न शो रूम में बाइक खरीदने के लिए लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों को अखबार व विभिन्न माध्यमों से जैसे ही सूचना मिली कि बाइक में 31 मार्च तक भारी छूट दी जा रही है. वैसे ही सुबह से लोग विभिन्न बाइक दुकानों में उमड़ पड़े. बताया जाता है कि […]
इसी छूट का फायदा उठाने के लिए ग्राहक विभिन्न दुकानों में चक्कर लगाते रहे. दोपहर 12 बजे से पूर्व ही सभी शो रूम से बाइक गायब हो गये. बताया जाता है कि छूट के कारण बाइक बिक्री का सारा रिकाॅर्ड टूट गया और धनतेरस से भी दो-तीन गुणा अधिक बाइक की बिक्री हुई. शहर में सबसे अधिक 105 बाइक हीरो के बिके. इसके बाद टीवीएस के दोनों शो रूम में 50 से अधिक बाइक बिके. वहीं होंडा का भी पूरा स्टॉक खाली हो गया और तीन दर्जन बाइक बिक गये. बजाज के दोनों शो रूम, यामाहा, सुजुकी आदि कंपनियों के भी सभी बाइक बिक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










