सारठ : 13 दुकानदारों को दी गयी नोटिस

Updated:
विज्ञापन

दो दिनों के भीतर इकरारनामा करने का अल्टीमेटम सारठ : सारठ डाक बंगला परिसर में निर्मित जिला परिषद की आवंटित दुकानों काे इकरारनामा करने को लेकर जिला अभियंता जिला परिषद देवघर के द्वारा 13 दुकानदारों को नाटिस दी गयी है. ओकार राय, पवन कुमार राय,नंदलाल साह,रम्भा देवी,संदीप कुमार सिन्हा,विनोद कुमार सिंह,रोहित कुमार, विकास पोद्दार, इंजमाम […]

विज्ञापन

दो दिनों के भीतर इकरारनामा करने का अल्टीमेटम

सारठ : सारठ डाक बंगला परिसर में निर्मित जिला परिषद की आवंटित दुकानों काे इकरारनामा करने को लेकर जिला अभियंता जिला परिषद देवघर के द्वारा 13 दुकानदारों को नाटिस दी गयी है. ओकार राय, पवन कुमार राय,नंदलाल साह,रम्भा देवी,संदीप कुमार सिन्हा,विनोद कुमार सिंह,रोहित कुमार, विकास पोद्दार, इंजमाम मिर्जा, प्रकाश लाल समेत 13 के नाम जारी नोटिश में कहा गया है कि दिनांक 8 अक्तूबर 2015 को नीलामी के माध्यम से निर्मित दुकान को आपके नाम से आवंटित कर दिया गया हैं,
परंतु आज तक इकरारनामा नहीं किया गया है. इस मामले में आप के द्वारा रुचि नहीं ली गयी है, जिससे विभाग को जो भी राजस्व की हानि हुई है उसे आपके द्वारा जमा सुरक्षित राशि से भरपाई की जायेगी. पत्र में दो दिनों के भीतर इकरारनामा का अल्टीमेटम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola