Advertisement
जांच के लिए टीम गठित, आदेश जारी
डीसी के आदेशानुसार जांच के लिए टीम गठित, कार्यालय आदेश जारी देवघर, देवीपुर, सारठ व पालोजोरी प्रखंड के लिए अलग-अलग टीम गठित तीन दिनों के अंदर मांगा गया संयुक्त जांच प्रतिवेदन देवघर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिले के 14 स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालय एवं दो इंटर महाविद्यालय की स्थलीय जांच […]
डीसी के आदेशानुसार जांच के लिए टीम गठित, कार्यालय आदेश जारी
देवघर, देवीपुर, सारठ व पालोजोरी प्रखंड के लिए अलग-अलग टीम गठित
तीन दिनों के अंदर मांगा गया संयुक्त जांच प्रतिवेदन
देवघर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिले के 14 स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालय एवं दो इंटर महाविद्यालय की स्थलीय जांच की जायेगी. झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्यालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) नियमावली तथा झारखंड माध्यमिक स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) नियमावली के निर्धारित शर्तों के आलोक में डीसी देवघर ने स्थलीय जांच के लिए टीम गठित की है.
टीम को जांच कर निर्धारित अवधि तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. देवघर प्रखंड में प्रस्तावित लक्ष्मी देवी सर्राफ बालिका उच्च विद्यालय जसीडीह, प्रस्तावित उच्च विद्यालय संग्रामलोढ़िया, प्रस्तावित देवभेली उच्च विद्यालय देवघर, प्रस्तावित श्री लीलानंद (पागलबाबा) उच्च विद्यापीठ जसीडीह देवघर, प्रस्तावित देवघर पब्लिक उच्च विद्यालय देवघर, प्रस्तावित आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय रोहिणी, प्रस्तावित दीनबंधु उच्च विद्यालय देवघ्णर एवं पंडित बीएन झा मेमोरियल इंटर महाविद्यालय देवघर, देवीपुर प्रखंड में प्रस्तावित राम जयपाल सिंह यादव उच्च विद्यालय शंकरपुर व प्रस्तावित चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर, सारठ प्रखंड में प्रस्तावित उच्च विद्यालय गोपीबांध, प्रस्तावित उच्च विद्यालय बभनडीहा व चितरा इंटर कॉलेज चितरा, पालोजोरी प्रखंड में प्रस्तावित सनरेज उच्च विद्यालय पालोजोरी, प्रस्तावित विकास उच्च विद्यालय जामताड़ा रोड़ पालोजोरी एवं प्रस्तावित उच्च विद्यालय बगदाहा शामिल है.
प्रस्तावित जांच दल में शामिल पदाधिकारी
देवघर प्रखंड के लिए गठित दो टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर रजनीश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर देवलाल उरांव, श्रम अधीक्षक राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर प्रवीण कुमार प्रकाश, अंचलाधिकारी देवघर शैलेश कुमार व जिला पंचायती राज पदाधिकारी देवघर शामिल हैं. देवीपुर प्रखंड के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर विभूति मंडल, अंचलाधिकारी देवीपुर अजय तिर्की, सहायक अभियंता इनआरइपी देवघर सुशील कुमार शामिल हैं.
सारठ प्रखंड के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सारठ प्रमोद कुमार दास, उत्पाद अधीक्षक देवघर अग्नि कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी सारठ के सहायक अभियंता नित्यानंद सिंह शामिल हैं. पालोजोरी प्रखंड के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर आशुतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पालोजोरी विकास कुमार राय, एनआरइपी पालोजोरी के सहायक अभियंता दिवाकर चौधरी शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement