पूजा करने गयी लड़की के अपहरण की एफआइआर दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 2:44 AM

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थिति में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में परिजनों ने एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा गया है कि रविवार की सुबह लड़की अपने घर से गांव स्थित मंदिर में पूजा करने निकली थी. वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास के […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थिति में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में परिजनों ने एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा गया है कि रविवार की सुबह लड़की अपने घर से गांव स्थित मंदिर में पूजा करने निकली थी. वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों व अपने रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन किया की.

बावजूद किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. खोजबीन के क्रम में परिजनों को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के चपरिया हड़ियाकुड़ा गांव निवासी रोहित कुमार ने लड़की का अपहरण कर जबरन मोटरसाइकिल (जेएच 15 एम 5745) पर बैठा कर ले गया है. परिजनों ने आरोप लगाया है आरोपित द्वारा बीते कुछ दिन पूर्व नाबालिग की अपहरण करने की धमकी दी गयी थी. परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola