देवघर : सिरसिया मौजा के दर्जनों जमीन मालिकों ने की बैठक, कहा पावर प्रोजेक्ट में देंगे 51 एकड़ निजी जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 6:19 AM
देवघर : मोहनपुर अंचल के चांदन नदी के उस पार प्रस्तावित अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए सिरसिया मौजा के जमीन मालिक 51 एकड़ निजी जमीन देने को तैयार हुए. बुधवार को सिरसिया मौजा के रैयत दुर्गा सिंह, भैरो ठाकुर व अमीन ठाकुर की अगुवाई में हुई रैयतों की बैठक उनके पैतृक जमीन पर हुई. […]
देवघर : मोहनपुर अंचल के चांदन नदी के उस पार प्रस्तावित अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए सिरसिया मौजा के जमीन मालिक 51 एकड़ निजी जमीन देने को तैयार हुए. बुधवार को सिरसिया मौजा के रैयत दुर्गा सिंह, भैरो ठाकुर व अमीन ठाकुर की अगुवाई में हुई रैयतों की बैठक उनके पैतृक जमीन पर हुई. इस बैठक में पुरुष के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई. बैठक के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए सरकार को अपनी जमीन देने की घोषणा की.
रैयत दुर्गा सिंह ने कहा कि वे लोग रढ़िया गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पैतृक जमीन सिरसिया मौजा में है. सिरसिया मौजा बेचिरागी गांव है. रढ़िया वासियों का कुल 51 एकड़ रैयती जमीन सिरसिया मौजा में है, यह जमीन उपजाऊ भी है. लेकिन संसाधन के अभाव में सालों भर खेती नहीं कर पाते हैं.
जिससे जमीन रहने के बाद भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं. अगर उनकी जमीन पर सरकार पावर प्रोजेक्ट जैसी बड़ी योजना लगाती है तो युवाओं को रोजगार व जमीन का मुआवजा मिलने से अपना भविष्य संवार सकते हैं. बैठक में विद्यानंद ठाकुर, रामचंद्र मांझी, घनश्याम मांझी, तिलेश्वर मांझी, सिटु मंडल, बबलू मंडल, परमेश्वर मांझी, शांति देवी, पार्वती देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, सनतन मांझी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, जवाहर यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










