शीघ्रदर्शनम् व्यवस्था में सामने आयीं खामियां एक ही कूपन से दो बार खुल जा रहा है गेट

देवघर : बाबा मंदिर में भक्तों की सहूलियत के लिए शीघ्रदर्शनम् की व्यवस्था की गयी है. वहीं शीघ्रदर्शनम् कूपन में गड़बड़ी सामने आयी है. शीघ्रदर्शनम् का गेट व कूपन में कहीं-न-कहीं छेद है. एक कूपन से प्रवेश के लिए दो बार स्कैन हो जा रहा है. यानी एक कूपन का उपयोग दो बार किया जा […]
देवघर : बाबा मंदिर में भक्तों की सहूलियत के लिए शीघ्रदर्शनम् की व्यवस्था की गयी है. वहीं शीघ्रदर्शनम् कूपन में गड़बड़ी सामने आयी है. शीघ्रदर्शनम् का गेट व कूपन में कहीं-न-कहीं छेद है. एक कूपन से प्रवेश के लिए दो बार स्कैन हो जा रहा है. यानी एक कूपन का उपयोग दो बार किया जा सकता है. इसका पूरा वीडियो प्रभात खबर के पास उपलब्ध है. इससे मंदिर को श्रावणी मेले के दौरान ही लाखों के नुकसान की आशंका है. यह स्थिति तब है जब श्रावणी मेले के पूर्व शीघ्रदर्शनम् व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दो सहायक प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति की थी.
इसमें एक सहायक प्रभारी के साथ-साथ कई चेक प्वाइंट बनाये हैं, बावजूद इसमें गड़बड़ी की संभावना आज भी बनी हुई है. बताते चलें कि श्रावण व भादो मेला सहित विशेष दिनों में 500 रुपये तथा सामान्य दिनों में 250 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




