पथलखान गांव के पास हुई दुर्घटना तीन घायल, दो गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:27 AM
राजमहल/मंडरो/पीरपैंती (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के पथलखान गांव के पास पीरपैंती-मिर्जाचौकी एनएच 80 पर रविवार को एक पिकअप वैन पलट जाने से उसपर सवार दो युवक की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी लक्ष्मण रविदास (30) व उसका भतीजा मिठुन रविदास (20) के […]
राजमहल/मंडरो/पीरपैंती (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के पथलखान गांव के पास पीरपैंती-मिर्जाचौकी एनएच 80 पर रविवार को एक पिकअप वैन पलट जाने से उसपर सवार दो युवक की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी लक्ष्मण रविदास (30) व उसका भतीजा मिठुन रविदास (20) के रूप में हुई है. उसी गांव के सुबोध कुमार मंडल (23), प्रवीण कुमार रविदास (21) व शंकर रविदास (59) घायल हो गये हैं.
इसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी बैंड पार्टी के सदस्य हैं. ये लोग शनिवार को राजमहल के कोयला बाजार से बरात के साथ कहलगांव के मसूदनपुर बाजा बजाने गये थे. बरात लगाने के बाद पिकअप से अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी. इसलिए मोड़ पर चालक गाड़ी नियंत्रित नहीं कर सका. हादसे के बाद चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










