मरीजों के जले पर नमक छिड़क रहा अस्पताल प्रबंधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:31 AM
देवघर : सदर अस्पताल में बर्न वार्ड तो बना दिया गया पर यहां मरीजों के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी है. वार्ड में मरीजों के लिए आठ बेड लगा दिये गये पर मरीजों को बेडशीट भी नहीं मिल पा रहा. अधिकतर मरीज तो अपने घरों से चादर लाकर बिछाते हैं. नियम के अनुसार, बर्न […]
देवघर : सदर अस्पताल में बर्न वार्ड तो बना दिया गया पर यहां मरीजों के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी है. वार्ड में मरीजों के लिए आठ बेड लगा दिये गये पर मरीजों को बेडशीट भी नहीं मिल पा रहा. अधिकतर मरीज तो अपने घरों से चादर लाकर बिछाते हैं. नियम के अनुसार, बर्न वार्ड पूरी तरह ठंडा रखा जाना चाहिए ताकि मरीजों को राहत मिले पर यहां तो अस्पताल प्रबंधन केवल खानापूर्ति करता दिख रहा है.
जानकार बताते हैं कि बर्न वार्ड का तापमान 24 घंटे 18 से 20 डिग्री तक रहना चाहिए. लेकिन यहां तो वार्ड में लगा एक एसी खराब पड़ा है, जबकि दूसरा एसी कमरे को ठंडा भी नहीं कर पा रहा. कमरे में लगे पंखे भी मरीजों के शरीर की तपन कम करने में नाकाफी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










