कार्यशाला में लोगों को खिलायी गयी डीइसी व अल्बेंडाजोल की गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 5:06 AM
देवघर : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण देवघर व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान व 14वें वित्त आयोग से संबंधित विकास योजनाओं पर उन्मुखीकरण कार्यशाला सह सम्मेलन व फाइलेरिया से बचाव के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत प्रशिक्षण केंद्र डाबर ग्राम में हुई. डीडीसी सुशांत गौरव […]
देवघर : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण देवघर व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान व 14वें वित्त आयोग से संबंधित विकास योजनाओं पर उन्मुखीकरण कार्यशाला सह सम्मेलन व फाइलेरिया से बचाव के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत प्रशिक्षण केंद्र डाबर ग्राम में हुई.
डीडीसी सुशांत गौरव ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. डीडीसी ने कहा कि वर्तमान में सभी विकासोन्मुखी योजनाओं में देवघर जिला की अच्छी प्रगति है. सभी मिलकर आने वाले दिनों में इसे और बेहतर कर सकते हैं. सभी मुखिया को उनके दायित्व बताये गये व कहा गया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सरकार की योजनाओं की जानकारी व इसका लाभ लोगों तक पहुंचाएं. तय करें कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके. सभी मुखिया से अपने-अपने क्षेत्र में एक विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर उसे आदर्श विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित करें.
ताकि, दूसरे भी इससे सीख लेते हुए बेहतर कर सकें. डीआरडीए निदेशक इंदु रानी व जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने विकास योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित जिला परियोजना पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर राजेश रंजन, सभी बीडीओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










