आधा घंटा बाद ही फिर टूटा पाइप, पेयजलापूर्ति ठप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2018 5:07 AM

विज्ञापन

देवघर : कचहरी मुख्य रोड स्थित जमुनाजोर पुल के पास पाइप जोड़ने की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही. यह पाइप फिर से आधा घंटे में टूट कर अलग हो गया. इसके बाद पानी नाले में बहने लगा. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए तत्काल पंप बंद किया गया. दरअसल, शुक्रवार की रात को […]

विज्ञापन

देवघर : कचहरी मुख्य रोड स्थित जमुनाजोर पुल के पास पाइप जोड़ने की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही. यह पाइप फिर से आधा घंटे में टूट कर अलग हो गया. इसके बाद पानी नाले में बहने लगा. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए तत्काल पंप बंद किया गया. दरअसल, शुक्रवार की रात को जलापूर्ति पाइप को जोड़ा गया था तथा शनिवार सुबह में पंप चालू किया गया. इसके कुछ देर बाद ही पानी के दबाव से पाइप टूट कर अलग हो गया. पाइप पानी के दबाव को झेल नहीं पायी.

इससे पानी नाले में बहने लगा. मेयर के जल विभाग प्रभारी मंटू नरौने ने बताया कि तत्काल पंप बंद कराया गया है. इसके बाद दोबारा पाइप जोड़ने का काम शुरू किया गया. इससे पहले 13 मार्च को सप्लाइ वाटर का मुख्य पाइप टूट गया था. इससे जोन टू में पानी के लिए हाहाकार मच गया था. इसके बाद चार दिनों में पाइप को जोड़ लिया गया, लेकिन कुछ वक्त नहीं दिया गया. इससे पाइप का जोड़ कच्चा रह गया. पानी की तेजी को पाइप बर्दाश्त नहीं कर पाया.

एक दिन और करना होगा इंतजार: जोन टू् के लोगों को पानी के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा. शनिवार को पानी आने के बाद भी पाइप टूटने से उसे रोकना पड़ा. अब रविवार को पानी मिलने की उम्मीद है.
किन-किन मुहल्लों में आपूर्ति है ठप: बाबा मंदिर के सरदार पंडा लेन, शिवगंगा लेन, आशुतोष भगत लेन, श्रृंगारी गली, झौंसागढ़ी मुहल्ला, रामपुर मुहल्ला, बैद्यनाथपुर मुहल्ला, बिलासी, प्रोफेसर कॉलोनी, छत्तीसी, पं बीएन झा पथ.
कहते हैं अधिकारी
पानी विभाग के अधिकारी समीर सिन्हा ने बताया कि शनिवार को पाइप जोड़ लिया गया था. इससे कुछ देर पानी सप्लाइ हुआ, लेकिन दोबारा पाइप टूट जाने से पंप बंद करना पड़ा. इसे फिर से जोड़ा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola