एएनएम से बदसलूकी की एफआइआर प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 3:36 AM
देवघर : सदर अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत एएनएम के साथ गुरुवार शाम में बदसलूकी मामले की एफआइआर नगर थाने में दर्ज कर ली गयी है. इसमें अस्पताल परिसर में गाड़ी लगाने वाले प्राइवेट एंबुलेंस चालक दीपांकर रवानी को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि अपराह्न दो से रात्रि नौ बजे तक उक्त एएनएम […]
देवघर : सदर अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत एएनएम के साथ गुरुवार शाम में बदसलूकी मामले की एफआइआर नगर थाने में दर्ज कर ली गयी है. इसमें अस्पताल परिसर में गाड़ी लगाने वाले प्राइवेट एंबुलेंस चालक दीपांकर रवानी को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि अपराह्न दो से रात्रि नौ बजे तक उक्त एएनएम ड्यूटी पर थी.
डायरिया वार्ड में भर्ती मरीज नीलम शर्मा के परिजन प्राइवेट एंबुलेंस चालक दीपांकर ने 6:30 बजे शाम में उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की. बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचायी गयी. इसकी सूचना मिलते ही सभी एएनएम एकजुट होकर मामले की सूचना अस्पताल के डीएस डॉ विजय कुमार, मैनेजर चंद्रशेखर महतो व सुरक्षा इंचार्ज को दी. इस संबंध में एफआइआर नगर पुलिस ने दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










