भाजपा को छोड़ सभी दलों से गठबंधन को हम तैयार : बाबूलाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2018 4:15 AM
देवघर : झाविमो हमेशा से गठबंधन के पक्ष में रहा है. भाजपा को छोड़ हम सभी दलों से गठबंधन को तैयार हैं. ये बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने देवघर सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि झाविमो को किसी दल से परहेज नहीं है. 2009 में भी पार्टी का कांग्रेस के साथ […]
देवघर : झाविमो हमेशा से गठबंधन के पक्ष में रहा है. भाजपा को छोड़ हम सभी दलों से गठबंधन को तैयार हैं. ये बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने देवघर सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि झाविमो को किसी दल से परहेज नहीं है. 2009 में भी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ था. 2014 में भी गठबंधन प्रयास किया गया था,
लेकिन नहीं हो पाया. भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए किसी भी दल के साथ गठबंधन करेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में विदेशी बैंकों से कालाधन वापस लाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन भाजपा की सरकार में इस देश से लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर ललित मोदी, विजय माल्या व नीरव मोदी विदेश फरार हो गये. राज्य में भी खदानों के लीज में भ्रष्टाचार सामने आया है. भ्रष्ट पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया है.
हाल के दिनों में राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की अवैध संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है, फिर भी उस अधिकारी को पद पर बनाये रखा गया है. उन्होंने सीएम के अधीन पीडब्ल्यूडी व ऊर्जा विभाग में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं. इन विभागों के टेंडर में गड़बड़ियां हो रही हैं. झाविमो अपना संगठन मजबूत कर रहा है, आने वाले समय में भाजपा को उखाड़ फेंका जायेगा. इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, विनोद वर्मा, बलवीर राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










