एटीपी काउंटर में सुरक्षा नहीं बिजली बिल जमा करने के लिए लगाये गये हैं मशीन
देवघर : देवघर विद्युत सर्किल अंतर्गत देवघर व गोड्डा जिले में बिजली उपभोक्ताअों की सुविधा के लिए 14 एटीपी काउंटर बनाये गये हैं. इसके जरिये बिजली बिल की राशि जमा ली जाती है. इन काउंटरों में रोजाना बिजली बिल के रूप में लाखों रुपये जमा होते हैं. बाद में उन रुपयों को काउंटर कर्मी संबंधित […]
देवघर : देवघर विद्युत सर्किल अंतर्गत देवघर व गोड्डा जिले में बिजली उपभोक्ताअों की सुविधा के लिए 14 एटीपी काउंटर बनाये गये हैं. इसके जरिये बिजली बिल की राशि जमा ली जाती है. इन काउंटरों में रोजाना बिजली बिल के रूप में लाखों रुपये जमा होते हैं. बाद में उन रुपयों को काउंटर कर्मी संबंधित विद्युत सब डिवीजन में जमा कराते हैं.
इन रुपयों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं. काउंटर कर्मी को न विभाग से सुरक्षा दी जाती है और न पुलिस प्रशासन से. ऐसे में कभी भी कोई घटना घट सकती है. उल्लेखनीय है कि सर्किल के 14 अलग-अलग स्थलों पर बंगलुरू बेस्ड सिफियास सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्रालि व झारखंड उर्जा विभाग की अोर से एमअोयू के तहत काउंटर लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










