प्रभात खबर ऑल झारखंड क्विज का हुआ आयोजन
देवघर : प्रभात खबर की ऑल झारखंड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन देवघर के पांच स्कूलों में बुधवार को हुआ. क्विज प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर में 216 विद्यार्थी, रेड रोज प्लस टू स्कूल देवघर में 45 विद्यार्थी, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल सातर में 45 विद्यार्थी, संत जेवियर्स हाइस्कूल सातर में 41 विद्यार्थी एवं […]
गुरुवार को एसकेपी विद्या विहार बंपास टाउन में सुबह 10.30 बजे से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेेगा. इस बार की परीक्षा का नाम ऑल झारखंड इंटर स्कूल क्विज कांटेस्ट (सीजन-2) रखा गया है.
यह प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित की जायेगी. राज्य के सभी 24 जिलों में 150 से ज्यादा स्कूलों व कॉलेजों में इसका आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन रांची में किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुप में किया जायेगा. पहला ग्रुप में कक्षा आठ से दसवीं एवं दूसरे ग्रुप में कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे. स्कूल विजेताओं को स्कूल चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










